शतचंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन 21 कन्याओं का निःशुल्क विवाह कराया
अवधूत श्री श्री 1008 नर्मदानंद बापजी के सान्निध्य में महायज्ञ में सात दिन में एक लाख 76 हजार 400 आहुतियां अर्पित की गईं
पूर्णाहुति के अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर शामिल हुई
संजय शर्मा
संपादक हैलो धार
धार / बदनावर। बदनावर के पेटलावद रोड स्थित सांवरिया सेठ मंदिर में सात दिनी शतचंडी महायज्ञ शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर सर्वसमाज के 21 जोड़ों का निःशुल्क विवाह भी हुआ। आयोजन स्वर्गीय सीताबाई भुवन चौधरी परिवार रतलाम की ओर से किया गया। अवधूत श्री श्री 1008 नर्मदानंद बापजी के सान्निध्य में सात दिन तक यज्ञ चला। प्रतिदिन विद्वान पंडितों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। यज्ञ के लिए नवग्रहों के प्रतीक रूप में नौ विशेष यज्ञ कुंड बनाए गए थे। इनमें प्रधान कुंड, योनि कुंड, चंद्र कुंड, त्रिभुज कुंड, वृत्ताकार, सूर्य, षट्कोणीय, पद्म, चंदकेश और अष्टदल कमल कुंड शामिल थे। हर कुंड में रोज दो श्रद्धालु आहुतियां अर्पित कर रहे थे।
महायज्ञ में कुल 18 यजमानों ने प्रतिदिन 25 हजार 200 आहुतियां दीं। सात दिन में कुल एक लाख 76 हजार 400 आहुतियां अर्पित की गईं। अंतिम दिन पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन हुआ। इस अवसर पर जाट परिवार ने हिन्दू समाज की 21 कन्याओं का निःशुल्क विवाह कराया। सुबह 8 बजे तक वर-वधू पक्ष के लोग विवाह स्थल पर पहुंच गए थे। बरात का स्वागत बैंडबाजों और आतिशबाजी के साथ हुआ। दोपहर में सभी जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लिए। आयोजक परिवार ने वर-वधुओं को सामग्री और उपहार भी दिए। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त महेन्द्रसिंह पीपलीपाड़ा और प्रदीप पांडेय,बदनावर नपाध्यक्ष मीना शेखर यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे पर्यावरण विद डॉ अमृत पाटीदार भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा विकास शर्मा, एसडीओपी तोमर तहसीलदार नागर सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। आयोजक राजेश चौधरी ने अतिथियों और वर-वधू का स्वागत किया।
इस दौरान अवधूत नर्मदानंद बापजी ने कहा कि हमारी सनानत संस्कृति में हम समरसता को लेकर चलते है। समाज से उपर उठकर के व्यक्ति समाज को लेकर यदि एकाकार हो जाता है तो कभी भी इस देश के अंदर विडबंना नही आएगी। सनातन धर्म का किस प्रकार का संपूर्ण विश्व में प्रचार हो इस और ध्यान दे रहे है।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि जीवन में गुरू का आदेश करना अपना धर्म है। सनातनी हमारी संस्कृति, परपंरा को बचाए रखने का काम किया है। कश्मीर में पहलगाम में धर्म पूछ कर जो वार किया है वह घोर निंदनीय है। उनको श्रद्धाजंलि अर्पित करते है। कोई भी देश है जिस देश को कमजोर करना है तो उस देश की संस्कृति और परपंरा पर घात कर उसको मिटाने का काम करते है। सरकार उसका मुहंतोड़ जवाब देगी। हमारी संस्कृति और परपंरा को आप संस्कारित जीवन में परिवर्तित करने जा रहे है। हमारी संस्कृति को बचाना है तो मिलजुल कर आगे बढ़ना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ठाकुर एवं पर्यावण प्रेमी अमृत पाटीदार ने वर वधू को पौधे भेंट किए।