मुख्यमंत्री डॉ यादव आज नौ अप्रेल को धार जिले के कुक्षी और मांडव में
संजय शर्मा
संपादक हैलो धार
धार 8 अप्रैल 25/मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार नौ अप्रैल को कुक्षी के हीरा पैलेस में दोपहर 2 बजे भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे तथा दोपहर तीन बजे से होटल देवराज में आयोजित महिला स्व सहायता समूह सम्मेलन सह पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहा से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव धरमपुरी विधानसभ के भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे रात्रि विश्राम भी मांडव में होगा।
इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर भाजपा धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार धरमपुरी विधायक कालु सिंह ठाकुर भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल समेत भाजपा नेता व पदाधिकारी मौजूद रहेँगे।