भाजपा का विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन हुआ संपन्न
हमारी पार्टी के जन्म के समय से ही हम राष्ट्र प्रथम के विचार को लेकर चल रहे है- रमेश धाड़ीवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की का मंत्र है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास ही भारत को पुनः विश्व गुरु बनाएगा- सावित्री ठाकुर
संजय शर्मा
संपादक हैलो धार
धार। भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 6 अप्रैल भाजपा का 46 वें स्थापना दिवस से 14 अप्रैल भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती तक विभिन्न सेवा कार्य एवं अनेक संगठनात्मक कार्य किए जा रहे हैं। इसी को लेकर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में धार विधानसभा स्तरीय भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर मुख्य वक्ता भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश धाड़ीवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती विशेष अतिथि के रूप में विधायक नीना वर्मा मंचासीन रहे ।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता व पितृ पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद जी मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित किया गया।
श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि सक्रिय सदस्य बनने के बाद हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ी है। ओर इस बड़ी जिम्मेदारी का काम भी हमे सक्रिय रूप से करना है । ये भारतीय जनता पार्टी हे यहां हर कार्यकर्ता बढ़ा होता है हमारी पार्टी में एक छोटा कार्यकर्ता भी विधायक, सांसद ओर प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाता है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की डॉ. मोहन यादव की सरकार ने विश्व में देश ओर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की का मंत्र है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास ही भारत को पुनः विश्व गुरु बनाएगा। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत विश्व का नेतृत्व करेगा।
मुख्य वक्ता रमेश धाड़ीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी के पितृ पुरुषों के समर्पण से आज देश में पंच से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक हमारी पंच निष्ठा विचारधारा के लोग है । आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारी पार्टी के जन्म के समय से ही हम राष्ट्र प्रथम के विचार को लेकर चल रहे है। हमारा पार्टी एक विचार को लेकर काम करने वाली पार्टी है। हमारे कार्यकर्ताओं ने आपातकाल का दंश भी झेला है फिर भी नहीं डिगे है। हर वर्ग के लिए हमारी पार्टी काम कर रही है। राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण से लेकर वक्फ संशोधन बिल के माध्यम से हमारी पार्टी ने मुस्लिम वर्ग का भी ध्यान रखा है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। हमे गर्व करना चाहिए कि हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो देश पहले स्वयं में इस विचार को लेकर अंत्योदय के लिए काम करती है ऐसी राष्ट्रवादी पार्टी के हम कार्यकर्ता हैं ।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारती ने कहा कि भाजपा के सक्रीय सदस्य के लिए गर्व की बात है की वह दुनिया के सबसे बड़े संगठन का सदस्य है। भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से कार्य करती है हमारा संगठन एक परिवार है।आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए बताया की भाजपा नेता जनप्रिनिधि और पदाधिकारी आगामी गांव बस्ती चलो अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता शामिल हो।
विधायक नीना वर्मा ने कहा कि सक्रिय सदस्य बनना मतलब आप की जिम्मेदारी बढ़ना है। पार्टी के लिए सक्रिय रूप से अब कार्य करने की बारी हमारी है। जन हितैषी सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाए।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष विशाल निगम जयराज देवड़ा शुभम पाटीदार नारायण पटेल जीवन पटेल ने किया सम्मलेन का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित पाटीदार व आभार दीपक शर्मा ने माना। इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता जिला पदाधिकारी महिला मोर्चा कार्यकर्ता समेत भाजपा सक्रीय सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।