
6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस से 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती तक अनेको कार्यक्रमों आयोजित होंगे।
धार। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन की आगामी कार्य योजना को लेकर जिला संगठनात्मक बैठक 2 अप्रैल बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक को भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा संगठन जिला प्रभारी श्याम बंसल भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती विधायक नीना वर्मा पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव संबोधित किया। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा भारतमाता व पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोदिया खेमराज पाटीदार महेंद्र सिंह चाचू बना वेलसिंह भुरिया जिला महामंत्री प्रकाश धाकड़ मंचासीन रहे। स्वागत उद्बोधन भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती ने दिया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने बैठक को संबोधित करते कहा कि इस बार 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस पर ऐसा संयोग बना की उस दिन भगवान राम जी का प्राकट्य उत्सव राम नवमी है लिए उत्साह भी दुगना होना चाहिए।
संगठन जिला प्रभारी श्याम बंसल ने कहा कि 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस से 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जी जयंती तक अनेको कार्यक्रमों आयोजित होंगे जिसमे 3 और 4 अप्रैल को मंडल स्तर पर भाजपा की बैठक आयोजित करना 6 एवं 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यों द्वारा एकत्रित होकर हर्षोल्लाह के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाना हैं। हर घर भाजपा का ध्वज लगाना। इसी प्रकार 7 से 13 अप्रैल के बीच एक बूथ स्तर सम्मेलन होगा जिसका नाम बस्ती गांव चलो अभियान होगा और इसमें पार्टी के नगर और प्रदेश स्तर तक के सभी पदाधिकारी एक-एक बूथ पर जाएं और कम से कम 8 घंटे वह कार्यकर्ता उस गांव मोहल्ले एवं बस्ती में वहां के रहवासियों के साथ व्यतीत करेगे एवं पार्टी द्वारा दिया गया टास्क जैसे की किसी सार्वजनिक स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाना एवं भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के कम से कम 10 लाभार्थियों से मुलाकात करना है साथ ही अभियान के दौरान मंदिर,अस्पताल,स्कूल वह गलियों में स्वच्छता अभियान चलाना है एवं जल स्रोतों एवं निकायों की सफाई भी करना शामिल है संध्या के समय रह वासियों की चौपाल अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी साथ ही वरिष्ठ नेताओं एवं आपातकाल में मीसा बंदी के तहत गिरफ्तार लोकतंत्र सेनानी एवं कारर्सेवकों का सम्मान किया जाएगा।
8 एवं 9 अप्रैल को विधानसभा या मंडल स्तर पर एक बड़ा सम्मेलन आयोजित करेगी जिसमें मंडल स्तर से लेकर सक्रिय सदस्य एवं सभी कार्यकर्ताओं को शामिल होंगे जिसमें अलग-अलग तीन विषयों पर बात रखने के लिए तीन वक्ता नगर या फिर प्रदेश स्तर पर भेजे जाएंगे।
13 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं परिसरों को सजाने के साथ ही शाम को दीपोत्सव मनाया जाएगा और 14 अप्रैल को डॉ अंबेडकर जी की जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ ही मिष्ठान वितरण भी किया जाएगा उसके पश्चात संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी किया जाएगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि धार जिला संगठन की बैठक में धार विधानसभा, बदनावर और सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के अपेक्षित भाजपा नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसमें भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष / महामंत्री मंडल अध्यक्ष / मंडल प्रभारी आजीवन सहयोग निधि जिला प्रभारी, सह प्रभारी जिला पंचायत अध्यक्ष /उपाध्यक्ष जनपद अध्यक्ष /उपाध्यक्ष नगर पालिका /नगर परिषद अध्यक्ष प्रकोष्ठ जिला संयोजक सहित विशेष रूप से आमंत्रित भाजपा नेता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित भावसार व आभार मनीष प्रधान ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।