सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न
विश्व में मोदी जी की भूमिका एक विश्व नेता के रूप में उभरी है- सावित्री ठाकुर
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को प्रत्येक समाज तक कार्यकर्ता ले जाकर सेवा भाव का कार्य करें- राघवेंद्र गौतम
सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत के संदेश को घर-घर पहुंचाने का प्रयास करें – निलेश भारती
संजय शर्मा
संपादक हैलो धार
धार । भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित संगठनत्मक कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए भाजपा जिला संगठन की महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यशाला बुधवार को शिव वाटिका कानवन में आयोजित की गई । जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर संगठन संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती संगठन जिला प्रभारी श्याम बंसल एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन में, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की कार्य योजना की रचना तैयार की गई। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को गति प्रदान करने के लिए प्रत्येक मंडलों में कार्य योजना प्रारंभ होगी ।
इस दौरान पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव धार विधायक नीना वर्मा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोदिया जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री मुकाम सिंह रावत पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया व मुकाम सिंह निगवाल सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक राकेश पटेल मंचासीन रहें।
केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि अपने जन्मदिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आदिवासी अंचल क्षेत्र बदनावर के भेसोला आना हम सब के लिए गर्व की बात है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ,सबका विकास और सबके विश्वास के साथ प्रदेश के हर वर्ग के विकास व सशक्तिकरण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरन्तर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों और नेतृत्व ने भारत को एक नई दिशा दी है। विश्व में मोदी जी की भूमिका एक विश्व नेता के रूप में उभरी है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। घर-घर नल से जल पहुंचाया जा रहा है और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। देश में जनहित की 300 से अधिक योजनाएं चल रही हैं, जिनका जनता को लाभ भी मिल रहा है।
संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम ने कहा कि हमारा लक्ष्य सरकार व संगठन दोनों के ही माध्यम से जनसेवा करना व प्रदेश को विकसित भारत की यात्रा में अग्रणी बनाना है। अटल जी ने कहा है कि छोटे मन से कोई बढ़ा नहीं होता सेवा पखवाड़ा में हम सभी कार्यकर्ताओं को अपना अपना मूल्यांकन करने की आवश्यकता है । सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को प्रत्येक समाज तक कार्यकर्ता ले जाकर सेवा भाव का कार्य करें। मोदीजी ने सफाई के लिए झाड़ू उठाई तो पुरे देश में जन अभियान बना तथा मध्यप्रदेश का इंदौर देश में नंबर वन आया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपने के लिए प्रत्येक समाज में कार्यकर्ता पहुंचकर उन्हें जागरूक बनाएं ताकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित और समृद्ध भारत का निर्माण अपनी स्वदेशी वस्तुओं से हो सके।
भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी प्रधानमंत्री मोदीजी का जन्मदिवस-
भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। मोदीजी के जन्मदिवस 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर जिलेभर में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों के माध्यम से मोदीजी के दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कामना की जाएगी। हमारे कार्यकर्ता तपोनिष्ठ हैं और वे कच्ची मिट्टी के नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के संकल्प से बने हैं। जिला व मंडल स्तरीय टोली गठित की है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों से सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने का आह्वान किया है सेवा पखवाड़ा के सफल की मुख्य भूमिका में एक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर संगठनत्मक कार्यक्रमों को सभी मंडलों में प्रभावी बनाएं। मोदीजी के नेतृत्व में सेवा परमो धर्मः को चरितार्थ करते हुए समाज के गरीब, शोषित एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। उनका व्यक्ति एवं कृतित्व अद्वितीय है। प्रत्येक वर्ष विभिन्न प्रकार के सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हैं एवं उनकी दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना करते हुए प्रधानमंत्रीजी के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हैं। मोदीजी ने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्र सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने, भारत को आत्मनिर्भर बनाने, तकनीकी और नवाचार के वैश्विक नेतृत्व हासिल करने, समाज के सभी वर्गों तक सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने एवं वोकल फॉर लोकल के मंत्र के साथ विकसित भारत के संकल्प को 2047 तक साकार करने का आह्वान किया है। देशवासियों को प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व पर गर्व है। हमें 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर जी की जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि कर खादी की सामग्री क्रय कर जन-जन को जागरूक करके स्वदेशी को बढ़ावा देना है।
श्याम बंसल ने कहा कि संगठन सिर्फ सत्ता के लिए कार्य नहीं करता है वह सामाजिक जीवन सुधार का कार्य करता है। देश में हमारे काम के आधार पर हमारा वोट बैंक बढ़ा है।
पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि भारत में सात और प्रदेश में मात्र एक पीएम मित्रा पार्क का भुमि पूजन करने मोदीजी बदनावर आ रहें है यह गर्व की बात है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा अंतर्गत प्रमुख रूप से स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री के जीवन पर डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, प्रबुद्वजन सम्मेलन, दिव्यांग और राज्य के अन्य विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, वोकल फॉर लोकल का प्रचार, प्रधानमंत्री पर चयनित पुस्तकों का वितरण, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता, मोदीजी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, पंडित दीनदयाल जयंती 25 सितंबर एवं गांधी जयंती 2 अक्टूबर के उपलक्ष्य में कार्यक्रम होंगे।
जिला स्तरीय कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह सोलंकी संतोष ढ़ोलकिया आशीष जैन संजय सिंह राठौर मनीष गुर्जर गोविंद रघुवंशी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन जनपद उपाध्यक्ष ममता पाटीदार व आभार पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील मोदी ने किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।